shobhit University Gangoh
 

योग महाविद्यालय में पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ

योग महाविद्यालय में पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ
  • भायला गांव में योग महाविद्यालय में पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें वक्ताओं ने योग से संबंधित जानकारी भी दी।

देवबंद [24CN] : शनिवार को योग शिविर का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम कुमार रावत ने कहा कि रोगों से दूर रहने के लिए जीवन में योग का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमें योग अवश्य करते रहना चाहिए। ज्योतिषाचार्य मुकेश मित्तल ने विभिन्न स्थानों से योग शिविर में भाग लेने आए लोगों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य राजपाल महाराज और उनके शिष्य अतुल त्यागी ने सभी को आयोजन के विषय में जानकारी दी। इसमें मुकेश राणा, डा. हीरानंद त्यागी, ठा. हरवीर सिंह, डा. बीपी सिंह, अरुण राणा, संभव तायल, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia