विधि-विधान के साथ किया गोविंददेव गौशाला धाम का शुभारम्भ

विधि-विधान के साथ किया गोविंददेव गौशाला धाम का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में गौशाला का फीता काटकर शुभारम्भ करती संत सुदीक्षा महाराज।

सहारनपुर [24CN] । पं. गोविंद देव वशिष्ठ की स्मृति में स्थापित श्री गोविंद देव गौशाला धाम का शुभारम्भ भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ महाराज के सानिध्य में साध्वी देवी सुदीक्षा महाराज द्वारा विधि-विधान व धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप किया गया। ज्ञान कलश स्कूल के सामने ब्रह्मलीन धर्माचार्य पं. गोविंद देव वशिष्ठ की स्मृति में स्थापित गौशाला धाम का पूजन किया गया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ एवं दिव्य सत्संग सहित गौपूजन एवं कन्या पूजन के पश्चात पूर्ण आहूति एवं गौ आरती के बाद विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विनोद खुराना, अशोक सलूजा, लवनीश पुरी, राजेश मेहता, सतीश्वर चानना, राहुल साहू, राजकुमार तनेजा, पं. विशाल तिवारी, राजीव कालिया, सुशांत कालिया समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।