निष्क्रिय पदाधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: नसीमुद्दीन

- सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ अपने कार्यों में जुटकर स्थानीय निकाय चुनाव में जुटकर परिणाम देने होंगे।
उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को चुनाव के बाद चिन्हित कर पदमुक्त कर उनके स्थान पर सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज यहां जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी संगठन के कार्यकर्ता हैं और सक्रियता से ही हम मजबूत होते हैं। इसिलए हमें ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य एक ओर जहां देश की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से निजात दिलाना है। वहीं दूसरी ओर देश की जनता को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की नीति के खिलाफ भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा और समर्थित दलों में व्याप्त परेशानी व बेचैनी को जनता समझने लगी है।
जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को संगठन की मजबूती के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रवीण चौधरी, नरेंद्र शर्मा, काजी शौकत हुसैन, उमा भूषण, हरिओम मिश्रा, विजय शर्मा, गौरव वर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सौरभ भारद्वाज, नीरज कपिल, गुलशेर अलवी, इमरान कुरैशी, अमरदीनप जैन, सोनू पठान, मधु सहगल, अजय त्यागी, नसीब खान, राहत खलील, अशोक सैनी, सचिन काम्बोज, ओमपाल सिंह, सतपाल बर्मन, स. हन्नी सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।