निष्क्रिय पदाधिकारियों को किया जाएगा पदमुक्त

- सहारनपुर में कांग्रेस की मासिक बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN]। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाने व आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर पदमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके परिणाम आगामी कुछ दिनों में मिलने शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमें आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाना होगा और पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की डिजीटल मेम्बरशिप शुरू हो गई जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अपने-अपने क्षेत्रों में सभी को डिजीटल मेम्बरशिप के लिए कार्य करना होगा।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पार्टी को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार करने का यही उचित समय है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताटों से ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारी को निभाने और जनता के बीच रहकर काम करने की अपील की।
बैठक में मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, रणधीर सिंह, राहत खलील, सचिन काम्बोज, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, प्रीतम सैनी, दानिश खान, डा. देवेंद्र कौशिक, जादोराम गुप्ता, डा. सुरेंद्र मनिनवाल, मधु सहगल, रजनी नौटियाल, इंदौर सिंह, रणवीर, संजय पंवार, सोनू पठान, अजय गुर्जर, अजय त्यागी, कन्हैया, मौहब्बत अली, शाहिद, वीरसैन उपाध्याय, अनीस अली, गुलशेर अलवी, इकराम खान, जब्बार अहमद, इसरार मलिक, मौहम्मद गुलफाम, अशोक शर्मा, अफजाल, अमित जाट, रजनीश कुमार, अक्षय चौधरी, सचिन वर्मा, इरफान काजी, पंकज काम्बोज, शलभ काम्बोज, अरविंद कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।