shobhit University Gangoh
 

गांव चन्दैना में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला सहित चार लोग घायल

  • पीडित ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

देवबंद [24CN]: रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डण्डो व धारदार हथियारों से जमकर मारपीट की जिसमें महिला सहित तीनो चार लोग घायल हो गये। पीडित ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम चन्दैना कोली निवासी तेजपाल पुत्र शोभाराम ने बताया कि गांव के दो युवकों ने गांव के ही निवासी अरविन्द के घर पर लोहे के गाटर चोरी कर लिए थे। इस बाबत अरविन्द ने दोनो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी जिसके चलते मंगलवार को पुलिस गांव में पुछताछ करने आई थी और पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था तथा दुसरे आरोपी की तलाश कर रही थी। तेजपाल का आरोप है कि इस बात के चलते आरोपियों के परिजनो ने उस पर आरोप लगाया कि पुलिस को तुमने उनके घर का पता बताया है और तेजपाल के घर में घुसकर लाठी-डण्डो व धारदार हथियारों मारपीट शूरू कर दी। पीडित ने बतिाया कि मारपीट में वह उसकी पत्नी प्रेमो दो पुत्र सचिन व अनुज घायल हो गये। जिनमे उसके दो पुत्रों को गम्भीर चोटें आयी। तेजपाल का आरोप है कि शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर आ गये और हमलावरों से बामुश्किल उसके परिवार की जान बचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शूरू कर दी है।

Jamia Tibbia