• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Coronavirus के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी बंगाल में मतदान के चरणों में नहीं होगा कोई बदलाव : आयोग

  • April 16, 2021
Coronavirus के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी बंगाल में मतदान के चरणों में नहीं होगा कोई बदलाव : आयोग
  • जिस रफ्तार से बंगाल में कोरोना महामारी फैल रहा है वह चिंता बढ़ाने वाला है। स्थिति दिन-प्रति-दिन गंभीर होती जा रही है। क्योंकि सियासी दलों के चुनाव प्रचार में भारी भीड़ जुट रही है जिसके चलते कोरोना वायरस और तेजी से फैल रहा है।

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में बचे हुए आखिरी के चार चरणों को एक साथ कराने की अटकलों को निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि बंगाल में बचे हुए आखिरी के चार चरणों के चुनाव को एक साथ कराने की कोई योजना नहीं है। देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए ऐसी चर्चा थी कि बंगाल में बचे हुए चुनाव को एक साथ कराया जा सकता है।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये खबरें सामने आई कि मतदान के बचे हुए चरणों को एक ही चरण में करवाने की योजना चल रही है। देश में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि और रोजाना हजारों मौत के बाद पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावी रैलियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

इस बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया जा सकता है। इसके साथ-साथ इस बैठक में वर्चुअल चुनाव प्रचार पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पांचवें चरण के लिए शनिवार को मतदान होना है और चुनाव प्रचार थम चुका है। इसके बाद 114 सीटों के लिए 22, 26 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। आयोग के पास विकल्प अधिक कुछ बच नहीं रहा। कलकत्ता हाई कोर्ट ने दो दिन पहले ही चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि चुनावी सभा, जुलूस और रोड शो में पूरी तरह से कोरोना की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराना होगा। ऐसे में हो सकता है कि सामाजिक दूरी मानते हुए मास्क के साथ सभा व रैलियों की इजाजत दी जाए या फिर चुनावी सभाओं, रैलियों व रोड शो, पदयात्रा पर रोक लगा दी जाए।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिया था कि अगर जरूरत पड़े तो वह धारा 144 भी लगा सकते हैं ताकि लोगों की भीड़ जमा होने से बचा जा सके। क्योंकि, चुनावी रैलियों और रोड शो में लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि चुनाव आयोग सर्वदलीय बैठक के बाद क्या निर्णय लेता है।

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez