महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एसएसपी ने किया श्री वनखंडी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण
- सहारनपुर में सरसावा के वनखंडी महादेव मंदिर निरी़क्षण के दौरान दिशा-निर्देश देते एसएसपी।
सरसावा। महाशिवरात्रि से पहले सरसावा के प्राचीन श्री बनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों का एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा पार्किंग-बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरा अनाउंसमेंट सिस्टम कंट्रोल रूम व कांवड़ रूट के अलावा यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के आदेश दिए।
बुधवार करीब 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सरसावा के नकुड़ रोड स्थित प्राचीन श्री बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर निरीक्षण किया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर लगने वाले विशाल मेले को देखते हुए एसएसपी ने श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, जलाभिषेक हेतु बनाई गई बैरिकेडिंग, अनाउंसमेंट सिस्टम कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था के अलावा कावड रूट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता व मंदिर समिति के विकास कुमार मोगा, कृष्ण गोपाल गुंम्बर, संजय मोगा, रमेश सुखीजा, सुशील मोगा पदाधिकारी मौजूद रहे।
