राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में कई नेताओं ने ग्रहण्ण की पार्टी की सदस्यता, ठाकुर मूलचंद सिंह बने महानगर उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में कई नेताओं ने ग्रहण्ण की पार्टी की सदस्यता, ठाकुर मूलचंद सिंह बने महानगर उपाध्यक्ष
  • सहारनपुर में रालोद में शामिल होने वालों का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) महानगर इकाई की मासिक बैठक में महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के नेतृत्व में लोगों का रालोद पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आज कोर्ट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने की। इस अवसर पर सहारनपुर में शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर मूलचंद सिंह ने अपने सहयोगियों ठाकुर पूरन सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, रमेश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह चैहान के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनका स्वागत प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह, जिला अध्यक्ष शाहजमां खान एवं महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने माल्यार्पण कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के नेतृत्व में लोगों का रालोद पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि ठाकुर मूलचंद सिंह को रालोद महानगर सहारनपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका नियुक्ति पत्र प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह, जिला अध्यक्ष शाहजमां खान तथा महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने कहा कि रालोद अब केंद्र और प्रदेश सरकार में भागीदार है और केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी के नेतृत्व में जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में रालोद मजबूती से भाग लेगा, इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव मूलचंद रांगड़ा, नगर सचिव अंकुर चैधरी, गजेंद्र सिंह, पंकज चैधरी, क्षेत्रीय महासचिव महावीर सैनी, एडवोकेट मंजुल चावला, पार्षदपति भूरा मलिक, शहजाद मलिक, अरविंद मलिक, प्रीतम सिंह सैनी, अशोक कुमार आर्य, अनिल कुमार, साहब सिंह कोरी, वेद प्रकाश कोरी, प्रदीप कुमार, आरिफ मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *