मिल्कीपुर उपचुनाव व दिल्ली चुनाव में भाजपा ने उड़ाया लोकतंत्र का मजाक: फजर्लुरहमान

मिल्कीपुर उपचुनाव व दिल्ली चुनाव में भाजपा ने उड़ाया लोकतंत्र का मजाक: फजर्लुरहमान
  • सहारनपुर में पीडीए चर्चा अभियान कार्यक्रम में मौजूद सपा के पदाधिकारी

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पीडीए चर्चा अभियान कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया गया।

स्थानीय इंदिरा चौक स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि प्रदेश में न्यायप्रिय सरकार बनाने और आम जनता तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पर्चा घर-घर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का समर्थन सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान ने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया, जो आगामी चुनावों के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया, ताकि समाज में नया संदेश पहुंचे। सपा महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है, जिसका उदाहरण मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली विधान सभा चुनाव है। इस अवसर पर पार्षद हाजी नूर आलम, नगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, वरिष्ठ पार्षद हाजी मोहर्रम अली पप्पू, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा रूही अंजुम, अदनान प्रधान, गुलशन खान, पार्षद अब्दुल खालिक, मुस्तकीम राणा, हाजी मुर्तजा, आमिर खान, मोनू, निशात, वसीम अंसारी, इफ्तिखार हसन, निजाम अली आजाद आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia