भारी बरसात के बीच म्हाड़ी स्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भारी बरसात के बीच म्हाड़ी स्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • निशान चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लगी रही बहुत लम्बी कतार
  • म्हाड़ी स्थल पर तीन दिवसीय छड़ी मेले का हुआ शुभारम्भ
  • भव्य शोभायात्रा के साथ 26 छडिय़ां नेजे की अगुवाई पहुंची म्हाड़ी स्थल

सहारनपुर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बीच आज श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज कि स्मृति में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय छड़ी मेले का आज शुभारंभ हो गया ढोल नगाड़ों के साथ छडिय़ा आज नेजे की अगुवाई में म्हाडी स्थल पर पहुंची मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का म्हाड़ी स्थल पर आगमन शुरू हो गया था और पूरी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने म्हाडी स्थल पर मत्था टेक श्री गोगा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस बल के साथ अर्द्धसैनिक बलों की टुकडिय़ा लगायी गयी है। सीसीटीवी कैमेर से निगरानी की जा रही है। मेले को शांति पूर्ण सम्न्न कराये जाने के लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में ग्राम मानकमऊ स्थित गोगाम्हाड़ी पर आज से तीन दिवसीय छड़ी मेले का आयोजन आरंभ हो गया है। मध्यरात्रि से ही म्हाड़ी स्थल पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, लम्बी-लग्बी कतारों में लगाकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेक आर्षीवाद प्राप्त किया।

मेले आयोजन को लेकर नगर निगम ने पूरी व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न कराना पड़ा। भीड़ देखते हुए म्हाड़ी स्थल को जाने वाले वाहनों को मार्गो में फेरबदल कर दिया गया।  जिन्हें अन्य मार्गो से निकाला जा रहा है ताकि यात्रा मार्गो पर किसी भी प्रकार  की दिक्क्तोंक ो सामना करना पड़े। सुरक्षा के मदे्दजनर पुलिस बल के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है ओर सादी वर्दी में पुरूष व महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया, जिससे छेड़छाछ की घटना न हो और असामाजिक तत्वों को कार्रवाई की जा सके।

श्री जहार वीर गोगा जी महारज का आशीर्वाद लेने के लिये भारी संख्या में श्रद्धालु उमर रहे है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात में श्रद्धालुओं के लिये बांधा नहीं बन सकी। बरसात  के बीच भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है जिससे बरसात  पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है। भीड़ के चलते नगर निगम की व्यवस्था भी ध्वस्त दिखाई पड़ रही है। बेरीकेटिंग को लोगों ने हटाया दिया है।

भारी बारिश के बीच निकली छडिय़ों की भन्य शोभायात्रा

आज ढोल नगाड़ों के साथ सभी छड़ी नेजे की अगवाई में अपने-अपने स्थान से चलकर अंबाला रोड पुल के नीचे बड़ पर एकत्रित हुई और वहां से श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज द्वारा प्रदत्त नेजे की अगुवाई में म्हाड़ी स्थल की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान ग्राम मानकमऊ पहुंचने पर श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। इस मंजर को देखने के लिए श्रद्धालुओं का भारी उमड़ी थी। भारी बारिश के बीच  मंगलवार को छडिय़ों की  अन्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

26 छडिय़ों का भव्य श्रृंगार और पूजा-अर्चना के बाद सभी छडिय़ां अपने-अपने स्थानों से होकर शुगर मिल चैकी के पास इक_ा हुई। वहाँ सभी छडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता समाजसेवी व श्री गुग्धा म्हाड़ी सुधार सभा के चैधरी अनिल प्रताप सैनी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। उसके उपरांत सभी छडिय़ा वहाँ से नेजे के साथ म्हाड़ी स्थल पर पहुंची। इस मौके पर महामंत्री विनय सिघंल, राजकुमार सैनी, जंगबहादुर, मुकेश दिक्षित, प्रदीप सैनी, भारत कर्णवाल, विकास हसनपुर, रवि प्रधान, मोनू पडि़त, अकिंत धारिया, प्रमोद आर्य, मुकेश सैनी, अनिल सैनी धानवा, संजय सैनी सैदपुरा, यश सैनी, अभिनव सैनी, अनिरूद्ध सैनी, मोनी सैनी आदि मौजूद रहे।

नगर निगम के प्रति श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभी ने जतायाा रोष

श्रीगोगा म्हाडी सुधार सभा के चैधरी अनिल प्र्रताप सैनी ने निगम की व्यवस्थाओं के प्रति रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वह लगातार म्हाडी स्थल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क करते रहे और ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया, लेकिन निगम व प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम मेले को अपनी बापोती समझ कर कार्य कर रहा है। उन्होंने नगरायुक्त शिबू गिरि के कार्यश्ैली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह परम्परोंओं के विपरीत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा श्रीजाहर वीर के आशीर्वाद से मेले सकुशल सम्पन्न होगा ऐसी उन्हें पूर्ण आशा है।