जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी की जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- सहारनपुर में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक को सम्बोधित करते जिलाधिकारी।
सहारनपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में श्री बंसल ने जनगणना-2027 इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग हेतु सजग रहने और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 22 मई से 20 जून-2026 के मध्य पूरा किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला जनगणना अधिकारी ने अवगत कराया कि जनगणना कार्य हेतु तैनात किए जाने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की सूची को अनिवार्य रूप से पहले से ही डिजिटल संधारण किए जाए, जिससे जनगणना के ब्डडै पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों के डाटाबेस को अपलोड करने की प्रक्रिया त्वरित और सुगम हो सके। जिला स्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, छप्ब्, अपर नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, आशुतोष कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना विभाग एवं समस्त चार्जों के चार्ज अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
