भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक में नेताओ ने सरकार की उपलब्धियो का बखान किया

भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक में नेताओ ने सरकार की उपलब्धियो का बखान किया
  • बैठक में मंच पर उपस्थित नेता

नकुड [इंद्रेश]। भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक में नेताओ ने कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आग्रह किया है। उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियो का बखान कर जनकल्याण की योजनाओ को आम जन तक ले जाने के लिये प्रयास करने को कहा।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेर्तत्व में केंद्र व प्रदेश सरकारे देश व प्रदेश के हित में काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश मे कानून का शासन है। किसी की हिम्मत नंही है कि कोई बहन बेटियो की इज्जत के साथ खिलवाड कर सके। किसान, मजदूर व व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। असामाजिक तत्व या तो जेल मे है या वे प्रदेश छोड चुके है। उन्होने कार्यकर्ताओ से आगामी नगरपालिका व लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने व प्रदेश व केंद्र की सरकारो के जनकल्याण की योजनाओ को आम आदमी तक ले जाने का आहावान किया।

कार्यक्रम मे निकाय चुनाव प्रभारी प्रमोद अटटा ने पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओ से हर मतदाताओ से संपर्क कर पार्टी की रिति निति की जानकारी देने का आग्रह किया । वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि सभी जनकल्याण की योजनओ का पात्रो तक लाभ पंहुचे ऐसे प्रयास हो। वरिष्ठ भाजपा नेता कहा कि आज भारत का नाम दुनिया मे आदर के साथ लिया जाता है । देश की जनता देख रही है कि विश्व में देश को सम्मान मिला है।

नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि नकुड मे संगठन पूरी ताकत के साथ काम कर रहा है। देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चैधरी ने कार्यकर्ताओ से जरूरत मंद को राहत दिलाने के लिये काम करने को कहा। इस मौके पर राजेश त्यागी, पूर्व प्रधान राजकुमार चौधरी, सोहन गुप्ता, सुरेंद्र कोरी, मनोज गोयल, धनीराम सैनी, गययुर आलम, रामनाथ कश्यप,सहित सैंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।