shobhit University Gangoh
 

मुस्लिम गुर्जर समाज की बैठक में लिया बुराइयों को दूर करने का संकल्प

सहारनपुर [24CN]। मुस्लिम गुर्जर समाज की बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों व नशाखोरी को बंद करने की आवश्यकता पर बल दिया गया तथा बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने का आह्वान किया गया। अहमद बाग स्थित चौ. जानिसार एडवोकेट के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने समाज में चल रही बुराइयों को दूर करने के साथ ही नशाखोरी जैसी बुराई को भी दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए चौ. जानिसार एडवोकेट व सरसावा ब्लाक प्रमुख चौ. ताहिर हसन ने कहा कि जब तक हमारे बच्चे पढ़ेंगे-लिखेंगे नहीं तब तक हमारे देश व समाज की तरक्की नहीं हो सकती। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, खासकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता चौ. ताहिर हसन व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने संयुक्त रूप से की। बैठक में चौ. अबूबकर, चौ. जीशान, चौ. नौशाद प्रधान, चौ. मुनसाद प्रधान, नूर अली, आसिफ राणा, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia