देवबंद शहर के बाजारो में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने लॉडाउन का उलघन्न कर रहे 55 लोगों के चालान कर उनसे जूर्माना भी वसूला

देवबंद शहर के बाजारो में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने लॉडाउन का उलघन्न कर रहे 55 लोगों के चालान कर उनसे जूर्माना भी वसूला
  • रविवार को लॉकडाउन का उलघन्न कर रहे लोगों के चालान काटती पुलिस

देवबंद [24CN]  : कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते रविवार को नगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे तथा शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लॉकडाउन का उलंघन्न कर सड़कों पर बेवजह घूम रहे 55 लोगों के चालान भी काटे।

रविवार को नगर में लॉकडाउन के दौरान प्रमुख बाजारों में कर्फ्यू की स्थिति नजर आई और बाजारों में केवल मेडिकल स्टोर ही खुले नजर आए। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। नगर के एमबीडी चौक पर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया और लॉकडाउन का उलंघन्न कर बेवजह घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाते हुए 55 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया तथा कई लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।