विधान परिषद चुनाव में विपक्ष का सुपडा साफ: ठा० सुरेन्द्रपाल

- एमएलसी चुनाव में हुई जीत पर एक दुसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते भाजपाई
देवबंद [24CN]: बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।
इस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद (एमएलसी) में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की है। ठा० सुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के विकास मॉडल की जीत बताया है।
बुधवार को एम एल सी चुनाव मे हुई जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुऐ ठाकुर सुरेन्द्रपाल सिंह एड0 ने कहा कि एक बार फिर भाजपा की जीत विकास मॉडल पर जनता जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है तथा भाजपा के विकास मॉडल की जीत है। बिजेंद्र गुप्ता भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों जीत योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत लगन व परिश्रम का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाद विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता को काम करने वाले पसंद हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है। 40 साल में ये पहली बार है जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश के चुनावों में अब भारतीय जनता पार्टी का परचम जमकर लहरा रहा है। विरोधी तो टिक ही नहीं पा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। हर्ष व्यक्त करने वालो में चैधरी साधुराम, सचिन कुमार एडवोकेट, नवीन गुप्ता, सुरेश कुमार, शशी, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।