घर-घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक समस्त देशवासी अपने घर पर तिरंगा लहराएंगे: कुंवर ब्रिजेश सिंह

- कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कुंवर ब्रिजेश सिंह व हाथो में तिरंगा लेकर खडे भाजपा कार्यकर्ता
देवबंद [24CN] : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की धूम है। सरकार द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को ध्वज वितरण एवं इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु विधानसभा देवबंद के भारतीय जनता पार्टी संगठन के बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी की एक बैठक नितारा फार्म हाउस में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि जो राष्ट्रवाद की भावना से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव मनाने का निश्चय लिया और उसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों के अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विचार उत्पन्न किया उसके लिए वह अपने राष्ट्र के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हैं।
13 से 15 अगस्त तक लगाएं तिरंगा
घर-घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक समस्त देशवासी अपने घर पर तिरंगा लहराएंगे एवं समस्त सरकारी ऑफिस स्कूल एवं संस्थाओं पर ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष दायित्व निभाते हुए इस महा अभियान में पूर्ण सहयोग करना है और स्वयं अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर अन्य लोगों को भी इस महान कार्य के लिए प्रेरित करना है।
पूरे विश्व में तिरंगे की आन बान शान
उन्होंने कहा कि आज तिरंगे की आन बान शान पूरे विश्व में बनी हुई है आज भारत देश को सम्मान की दृष्टि से पूरे विश्व में देखा जाता है इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।
माननीय मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पंक्तिबद्ध होकर हाथ में तिरंगा लेकर इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय कारों के साथ इस अभियान में अपना समर्पण किया। बैठक मे क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह रोड जिला उपाध्यक्ष ठाकुर यशवंत राणा विधानसभा प्रभारी करुणेश नंदन गर्ग जिला मंत्री विपिन भारतीय सहित सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी समस्त बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, राहुल वीरपुर, अनिरुद्ध त्यागी, अरुण गुप्ता, मोहित कुमार, राकेश राणा, डॉ उपेंद्र, कुलदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।