पीएनबीआरई की साधारण सभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पीएनबीआरई की साधारण सभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर
  • सहारनपुर में पीएनबीआरई की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

सहारनपुर। पंजाब नेशनल रिटायरीज एसोसिएशन के सचिव सुभाष सपरा ने कहा कि पीएनबीआरई का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। सचिव श्री सपरा आज यहां प्रताप मार्केट रोड स्थित एक सभागार में पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन, सहारनपुर की साधारण सभा को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक राष्ट्रीय गान के साथ आरम्भ हुई। तत्पश्चात अध्यक्ष सुरेन्द्र लूथरा व सचिव सपरा एवं चेयरमैन बी. के. कमल दीप प्रज्वलित किया।

बैठक में सिखों के गुरुओं के शहीदी सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए उनकी बहादुरी पर उन्हें याद किया गया। सचिव सुभाष सपरा ने कहा कि उनकी संस्था पीएनबीआरए सम्पूर्ण पंजाब नेशनल बैंक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अग्रणी संस्था है  जिसका मुख्य सेवानिवृत्तों के हितों की रक्षा करना है। सपरा ने बताया कि उनकी एपेक्स संस्था एआईबीआरएफ की सदस्य संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है जो पूरे देश की सर्वोच्च संस्था है। उन्होंने सेवानिवृत्त साथियों की प्रमुख मांगों, यथा पेंशन अपडेशन, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी का समाप्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अखिल भारतीय उपाध्यक्ष बी. के. कमल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व पहले के दोनों चरणों के मुकाबले इस बार अधिक कठोर आंदोलन करने के मूड में है जिसमें देश के सभी बड़े शहरों में एक साथ धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, रिले हंगर स्ट्राइक आदि किए जाएंगे। बैठक को कोषाध्यक्ष ए. पी. शर्मा व महेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया। बैठक के दौरान एस. के. पाठक का संस्था की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के लगभग 64 सदस्य मौजूद रहे।