• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Delhi Vidhan Sabha: विश्वास मत पर चर्चा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र में बैठी है सबसे भ्रष्ट सरकार

  • August 29, 2022
Delhi Vidhan Sabha: विश्वास मत पर चर्चा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र में बैठी है सबसे भ्रष्ट सरकार
  • Delhi politics विश्वास मत पर चर्चा के दौरान अपना पक्ष रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों (भाजपा) ने आज इतनी महंगाई कर दी है कि लाेग एक टाइम की सब्जी खाना बंद करने लगे हैं। दही पर टैक्स लगा दिया है।

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा सदन में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने गंभीर मसले पर चर्चा होनी है, मगर विपक्ष इस पर चर्चा नहीं कराना चाहता है।

अवरिंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, मगर आजादी के 75 साल में इस समय केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये लोग टैक्स लगाते हैं और विधायक खरीद कर सरकारें गिराते हैं। हमारे 40 विधायक खरीदने की कोशिश की गई है। आज मैं विश्वातमत प्रस्ताव पेश कर रहा हूं और साबित करना चाहता हूं कि हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ पाए हैं।

भाजपा हंगामा करने वाली पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को लेकर कहा कि उन्हें सिर्फ हंगामा ही हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है, मगर ये लोग इस पर चर्चा नहीं कराना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सोचने की बात है कि यह पैसा कहां जा रहा है, यह पैसा इनके दोस्तों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, इन्होंने अपने एक दोस्त का 10 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया, एक दोस्त का पांच पाच का टैक्स माफ कर दिया।

आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इस पर टैक्स लगा रखा है। इससे यह दाम बढ़ रहे हैं।यह पैसा आपरेशन लोटस में जा रहा है। आपरेशन लोटस से ये लोग विधायक खरीदते हैं आैर सरकारें गिराते हैं। हम भी इसके भुक्तभाेगी हैं।

हमारे एक एक विधायक को 20-20 करोड़ का आफर कर रहे थे, हमारे 12 विधायकों ने बताया कि उन्हें इन लोगों ने आफर किया है।देश भर में सरकारें गिराई जा रही हैं। अब झारखंड की सरकार गिरने वाली है।अभी देख लेना कि 15 दिन में किसी न किसी पर टैक्स लग जाएगा।

भाजपा के विधायकों को किया मार्शल आउट

दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सदस्यों ने अपनी बात रखने की कोशिश की। इस पर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा तो हंगामा होने पर अध्यक्ष अपनी सीट से खड़ी  हो गईं।

इसके बाद अध्यक्ष ने रूलिंग दी और विपक्ष के प्रस्ताव को शामिल न कर पाने में असमर्थता जताई। सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा तो  अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों को पूरे दिन के लिए सदन से मार्शलों से आउट कराया।

वहीं, दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में सोमवार को कुछ देर बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सदन में विश्वास मत पेश करेंगे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास आठ हैं। विधायकों की खरीद फराेख्त के आरोपों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सदन में विश्वास प्रस्ताव लाने की इच्छा जताई थी।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट की देरी से शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के बीच नोंक झोंक हुई। विजेंद्र गुप्ता चाहते ते कि उनके  ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हो, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इस पर भाजपा विधायक स्पीकर के सिंहासन के सामने आकर शोर मचाने लगे। स्पीकर ने विपक्ष के सभी साथियों को दिन भर के लिए मार्शल आउट कर दिया है।

AAP ने लगाया विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप

इससे पहले भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा शुरू किया गया आपरेशन लोटस फेल हो गया क्योंकि वह AAP के किसी भी विधायक को नहीं खरीद सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने AAP के 40 विधायकों को निशाना बनाया था और उनमें से प्रत्येक को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का आफर दिया गया था।

भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं ताकि दिल्ली की जनता के सामने यह साबित हो सके कि भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़ बन गया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है और उसका आपरेशन लोटस छल से सत्ता हथियाने का एक तरीका है।

भाजपा बोले, वर्ष 2013 से ही अरविंद केजरीवाल लगा रहे हैं ऐसे आरोप

वहीं भाजपा विधायकों ने अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक प्रचार के लिए विधानसभा का उपयोग करने और अपनी सरकार के शराब घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी करने का आरोप लगाया है। भाजपा के सभी आठ विधायकों को शुक्रवार को सदन से बाहर निकाल दिया गया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से AAP विधायकों को कथित तौर पर तोड़ने के प्रयासों के बारे में झूठा दावा कर रहे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

  • April 11, 2026
बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
“विश्वगुरु” की विदेश नीति फेल? जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर मोदी सरकार को घेरा

“विश्वगुरु” की विदेश नीति फेल? जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर मोदी सरकार को घेरा

  • April 11, 2026
‘माफीवीरों की विरासत संभाले’, मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

‘माफीवीरों की विरासत संभाले’, मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

  • April 11, 2026
‘यह देश संविधान से चलेगा या मनमानी से…’, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के प्रोमोशन पर बोले अबू आजमी

‘यह देश संविधान से चलेगा या मनमानी से…’, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के प्रोमोशन पर बोले अबू आजमी

  • April 11, 2026
यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता

यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता

  • April 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez