आगामी 2022 में प्रदेश में बनेगी सपा की पूर्ण सरकार: कारी साजिद

आगामी 2022 में प्रदेश में बनेगी सपा की पूर्ण सरकार: कारी साजिद
  • हाइवे स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार रखते कारी राव साजिद

देवबंद [24CN] । हाइवे स्तिथ कार्यालय पर हुई सपा की बैठक में बोलते हुए सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राव कारी साजिद ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों के खिलाफ लगातार लड़ रही है। कुशासन से त्रस्त जनता ने प्रदेश में बदलाव का फैसला कर लिया है। पार्टी मिशन 2022 में 351 सीटों के लक्ष्य के साथ उतरेगी और इससे अधिक सीटें जीतेगी।

कारी साजिद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने साम्प्रदायिकता का जहर घोल कर देश की नींव को कमजोर करने का काम किया है। अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगो को लेकर 6 महीने से सड़कों पर है और भाजपा नेता सत्ता सुख भोग रहे हैं। जिसका खामियाजा भाजपा को अवश्य उठाना पड़ेगा। बैठक में नौशाद कुरेशी, रवि सैनी, विपिन कुमार, रामकिशन, ओमपाल, इकबाल अंसारी, जावेद खान, मजहर जब्बार, आदि मौजूद रहे।