shobhit University Gangoh
 

दहेज हत्या के मामले मे आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर मृतका के मायका वालो ने थाने पर दिया धरना

नकुड ।नकुड ।थानाक्षेत्र के पदमनगली गांव मे एक माह पूर्व हुई दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने थाने पर धरना दिया। पुलिस अधिकारियो के आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजनो ने धरना समाप्त कर दिया।

शनिवार को दुपहर बाद शामली जनपद के ग्राम रशीदगढ निवासी ओमपाल , प्रमोद, रूपराम, ब्रिजेश, विक्रम , नकली जसवंत , पिंकी इंद्रेा, सलेलता, निशा, सुमन, सुशीला, उषा आदि दर्जनों ग्रामीण टरेक्टर टराली से थाने पर आये । इन ग्रामीणों ने बताया कि विगत 8 फरवरी को पदमनगली गांव में 21 वर्षीया विवाहिता सुमन की उसके ससुरालवालो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा थाने पर दर्ज । ग्रामीणो ने कहा कि पुलिस ने विवाहिता के पति को तो जेल भेज दिया । जबकि बाकि आरोपियो के खिलाफ कोई कारठवाई नंही की। नाराज ग्रामीणो ने थाने मे धरना शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस कार्रवाई करेगी वे तभी जायेगे। मृतका सुमन की मां इंद्रो ने कहा कि सुमन के ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को मार डाला। पंरतु पुलिस अभी भी कार्रवाई करने मे ढील बरत रही है।

धरने की सूचना पर सीओ यतंेद्र सिंह नागर व प्रभारी निरिक्षक सुशील कुमार सैनी ग्रामीणो के बीच पंहुचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस अपना काम कर रही है। परंतु ग्रामीण सतुष्ट नंही हुए। दोनो पुलिस अधिकारियो ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शेष आरोपियों को भी बहुत शीघ्र गिरफतार कर लिया जायेगा। अधिकारियो के आश्वासन के बाद ग्रामीणो ने धरना समाप्त कर दिया।

Jamia Tibbia