• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में 15 में से 14 प्रस्तावों को हरी झंडी, प्रदेश में बनेंगे चार डाटा सेंटर

  • June 28, 2022
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में 15 में से 14 प्रस्तावों को हरी झंडी, प्रदेश में बनेंगे चार डाटा सेंटर
  • Cabinet Meeting Of Yogi Adityanath Government कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के अंतर्गत चार निवेश प्रस्तावों को प्रोत्साहनों की स्वीकृति प्रदान की गई। चार डाटा सेंटर पार्क्स की स्थापना करने के इच्छुक हैं। इनकी स्थापना से चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजग़ार प्राप्त होगें।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सम्पन्न हो गई। बैठक में 15 प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखा गया, जिनमें से 14 को मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास कार्य के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने मिली। कैबिनेट बैठक के दौरान सभी कैबिनेट तथा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री मौजूद थे।

कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के अंतर्गत चार निवेश प्रस्तावों को प्रोत्साहनों की स्वीकृति प्रदान की गई। विभिन निवेशक 15,950 करोड़ रूपये से अधिक निवेश से चार डाटा सेंटर पार्क्स की स्थापना करने के इच्छुक हैं। इनकी स्थापना से करीब चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजग़ार प्राप्त होगें।

निशुल्क पौध उपलब्ध कराने को स्वीकृति। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 35 करोड़ पौधरोपण के लिए प्रदेश के सभी शासकीय विभागों एवं अन्य को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की पौधशालाओं से निशुल्क पौध उपलब्ध कराने को स्वीकृति प्रदान की है।

स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रोत्साहन के लिए पर ड्रॉप मोर क्रॉप कार्यक्रम में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रोत्साहन के लिए पांच वर्ष तक अतिरिक्त राज्य सहायता ( टॉप अप) अनुमन्य करने को कैबिनेट ने सहमति दी है। इसके साथ ही रेलवे अंडर पास के सम्बंध में उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग और केन्द्र सरकार के परिवहन रेल के साथ अनुबंध को हरी झंडी दी गई है। उत्तर प्रदेश में विमानन मेंटेनेंस रिपेयर ओवरहाल हब के सम्बंध में प्रस्ताव पास किया गया।

कैबिनेट बैठक में उत्तरप्रदेश में वन्य क्षेत्रों को बढाने के सम्बंध में प्रस्ताव पास किया गया। इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। नगर निकाय क्षेत्र में सम्मिलित ग्रामों में भी स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के कार्य को जारी रखे जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

कैबिनेट ने प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न के लिए 3196.81 करोड़ रूपये अनुमानित व्ययभार को हरी झंडी प्रदान की है। इसके साथ उत्तरप्रदेश होमगार्ड्स के सम्बंध में प्रस्ताव पास किया गया है। जिसमें ड्यूटी भत्ता के साथ 786 रुपया प्रतिदिन भुगतान का प्रस्ताव दिया गया था।

कैबिनेट ने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को पास करने के साथ ही बजट भी स्वीकृत किया है। इसके साथ ही साथ विधायक निधि अंतर्गत क्षेत्र में प्रवेश द्वार के निर्माण के सम्बंध में प्रस्ताव पास किया गया।

 

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez