भाजपा सरकार में देश गर्त में, जीडीपी भी हुई सबसे कम रू चै. मुजफ्फर
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर ने कहा कि कृषि कानूनों में बेहद खामियां हैं। इसलिए ही देश का किसान इन कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।
देवबंद [24CN] : शनिवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत भायला और लबकरी गांव में हुए कार्यक्रमों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कृषि कानूनों को बनाने से पहले किसान नेताओं से चर्चा करना भी गंवारा नहीं समझा। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश गर्त में जा रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार जीडीपी ०.२३ प्रतिशत रह गई है। जबकि कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए जीडीपी ८ प्रतिशत थी। कांग्रेस ने ७० साल में देश की जो धरोहर बनाई थी उसे चंद उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। मंडल प्रभारी सुशील चैधरी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला सचिव प्रीतम सैनी, जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान और नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने भी विचार रखें और भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। इस मौके पर मोहम्मद फैसल, सगीर प्रधान, नरेंद्रपाल, मोहम्मद शहजाद, सुखदेव त्यागी, हरेंद्र राणा, नरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, संजीव शर्मा, शहजाद उस्मानी, अनवार सिद्दीकी, अब्दुल्ला कुरैशी, रिहान कुरैशी आदि रहे।
