सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की
सिंगापुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद में कहा, “मातृभूमि से इतनी दूर होने के बावजूद, आपके मन में जो स्नेह है, वह भारत के विकास के लिए, अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की भावना के लिए हमारे भीतर एक नया उत्साह पैदा करता है।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमें गर्व है कि नया भारत विश्व को अपनी शक्ति दिखा रहा है। प्रत्येक भारतीय को नए भारत पर गर्व होना चाहिए। नया भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।”
ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर कही ये बात
सीएम योगी ने सिंगापुर दौरे के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की तारीफ की। उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस मिसाइल ने अच्छे-अच्छों को कंपा दिया था। ऑपरेशन सिंदूर में लखनऊ की ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी।”
यूपी में दंगों को लेकर भी बोले
सिंगापुर दौरे के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब दंगों वाला यूपी नहीं है। उन्होंने कहा, “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा है, अब सब चंगा है।”
