shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: जिला महिला अस्पताल में प्रसूता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर और स्टाफ की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।

बेहट कस्बे की हुसैन बस्ती की रहने वाली एक महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया है। नवजात बच्चों के भी सैंपल लिए जाएंगे। डिलीवरी से पहले महिला का सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज शनिवार को आई है।

Jamia Tibbia