राहुल की यात्रा में पीएम मोदी को गाली, यूथ कांग्रेस के नौशाद ने कराया था कार्यक्रम
राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल इस दौरान पीएम मोदी के लिए तू तड़ाक की भाषा बोल रहे हैं। इस बीच दरभंगा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल के कार्यकर्ता पीएम मोदी के अपशब्दों का प्रयोग करते सुने जा सकते हैं। बिहार के दरभंगा में राहुल की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली दी गई। दरभंभा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। नौशाद ने जो गालियां दी, वह आपको सुनाई भी नहीं जा सकती हैं।
पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि राहुल के मंच से मोदी को गाली दी गई। इस तरह की भाषा बर्दाश्त के काबिल नहीं है। पीएम मोदी को गाली के लिए राहुल के माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि देश पीएम मोदी के लिए इस तरह की भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
कौन है नौशाद?
नौशाद यूथ कांग्रेस से जुड़ा हुआ है, दरभंगा के जाले विधानसभा का रहने वाला है। वहां से इस बार टिकट का दावेदार है। एक अन्य दावेदार मशकूर उस्मानी की पिटाई 3 दिन पहले की थी। उस्मानी का सिर फट गया था। जाले से विधायक नगर विकास मंत्री बीजेपी के जिवेश मिश्रा हैं।
