प्रदेश सरकार की नीतियो के विरोध में सपाईयो ने नकुड मे निकाली साईकिल रैली

प्रदेश सरकार की नीतियो के विरोध में सपाईयो ने नकुड मे निकाली साईकिल रैली
  • नकुड मे सपा ने साहिल खान के नेर्तत्व मे निकाली साईकिल रैली

नकुड [इंद्रेश त्यागी]समाजवादी नेता स्व जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने नगर में साईकिल रैली निकाल कर भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया।

युवा सपा नेता साहिल खान के नेर्तत्व मे बडी संख्या मे सपा कार्यकर्ता साईकिल पर सवार होकर बाईपास रोड से तहसील मैन बाजार को होते नगर के मुख्य बाजारो में को होकर निकले। वे पुराने बस अडड से होकर वापस बाजारो मे को हेाते हुए साहिल खान के आवास पर पहुच कर सायकिल रैली संपन्न हो गयी। इस मौके पर साहिल खान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई ने आम आदमी का दम निकाल दिया । डीजल व पेटरोल की बढी किमतो से गरीब अमीर सभी परेशान है। ऐसे मे आम जनता सपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी। इस मौके पर बडी संख्या में आये कार्यकर्ताओ से सपा नेताओ के चेहेरे खिले नजर आये। इस मौके पर अल्ताफ कुरेशी, अरसलान खान, जावेद, इकबाल आदि उपस्थित रहे।