
नकुड मे तीन डिग्री का टार्चर , लोग घरो मे दुबक कर रहे गये है
नकुड क्षेत्र मे सुबह के समय कोहरे का दृश्य
नकुड 9 जनवरी इंद्रेश। क्षेत्र के लोग शीत लहर के चलते पारा तीन डिग्री तक लुढक गया है। सर्दी के कारण लोग घरों मे दुबकने को मजबूर हो गये है।
शुक्रवार को नकुड क्षेत्र मे निम्नतम तापमान तीन डिग्रीसेंटिग्रेड दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से क्षेत्र मे घरना कोहरा था। जिससे लोगो को आने जाने मे काफी समस्या का सामना करना पडा। हालात इतनी जटिल है कि सर्दी के चलते लोग घरो मे दुबककर रह गये है। बाजार खाली पडे रहे। दुपहर बाद दो बजे के आस पास ही सुरज दिखायी दिया। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।
तापमान कम होने का कुप्रभाव फसलो पर भी पड रहा है । हांलाकि गेंहु की फसल की वृद्धि के लिये कम तापमान मुफीद माना जाता है। पंरतु सब्जी, चारा, व गन्ने की फसल के लिये पाला व कम तापमान नुकसानदेह बताया जा रहा है। हांलाकि सर्दी के मददे नजर नगरपालिका ने नगर मे अलाव की व्यवस्था की है। पंरतु राहगीरो के लिये यह सर्दी परेशान करने वाली है। घने कोहरे के कारण दुपहर तक वाहन चलाना खतरे खाली नंही है।
