कोरोना की नकुड तहसील मे ऐंटरी, एक महिलाकर्मी सहित दो कर्मचारी मिले पोजिटिव

नकुड ।कोराना की एंटरी तहसील मे भी हो गयी है। तहसील परिसर मे कराये गये एंटिजेन टेस्ट में दो तहसीलकर्मी पोजिटिव आये है। जिससे पूरे तहसील परिसर मे सनसनी फैल गयी।
सोमवार को सीएचसी की टीम ने तहसील परिसर में केंप लगाकर तहसील कर्मचारियो का कोरोना ऐंटीजेन टेस्ट किया था। कुल अस्सी कर्मचारियो का टेस्ट किया गया । जिनमे से एक महिलाकर्मी सहित दो कर्मचारी पोजिटिव पाये गये। जिससे पूरी तहसील मे हडकंप मच गया। पाजिटिव पाये गये कर्मचारियों को क्ंवारिटिन किया गया है।
दो तहसीलकर्मी पोजिटिव मिलने के बाद तहसील परिसर को सेनिटाइज किया गया। तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोजिटिव कर्मचारियों को क्ंवारिटिन किया जा रहा है। साथ ही तहसील मे ओर अहतियात बरतने के निर्देश दिये जा रहे है।