मुरादाबाद में केशव प्रसाद मौर्य बोले- कमिश्नर साहब! वैसे ही माफिया से कब्जे छुड़वाइए- जैसे Rampur में छुड़वाए

ब्लाक प्रमुखों को भी अपना मास्टर प्लान बनाना चाहिए। जहां जमीनों पर माफिया ने कब्जा किया है। उसे कमिश्नर साहब वैसे ही कराएं जैसे रामपुर में कराया है। गरीब को छेड़ना नहीं है। पहले उनकी व्यवस्था करनी है। इसके बाद उन्हें वहां से हटाएं। महीने में एक बार खंड विकास अधिकारी ब्लॉक प्रमुख सीडीओ एवं डीएम की मौजूदगी में बैठे। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
मुरादाबाद : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल के ब्लॉक प्रमुख एवं अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा की ग्राम चौपाल का हिस्सा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों का ही काम नहीं है। आज आप सबको जो बुलाया गया है। प्रधान का काम ब्लाॅक का हो रहा है। हर ग्राम सभा में क्या काम हो रहा है। इसकी सूची बनाएं। लाभार्थी को लाभ पहुंचाएं। ग्रामसभा में विकास की दृष्टि से देखना होगा।
जमीनों से हटवाएं कब्जे : मौर्य
ब्लाक प्रमुखों को भी अपना मास्टर प्लान बनाना चाहिए। जहां जमीनों पर माफिया ने कब्जा किया है। उसे कमिश्नर साहब वैसे ही कराएं जैसे रामपुर में कराया है। गरीब को छेड़ना नहीं है। पहले उनकी व्यवस्था करनी है। इसके बाद उन्हें वहां से हटाएं। महीने में एक बार खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सीडीओ एवं डीएम की मौजूदगी में बैठे। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। जो भी सामूहिक रूप से बैठें। इसकी करवाई रजिस्टर में दर्ज करें।
चमत्कार नजर आएगा : मौर्य
गांव की समस्या जिला स्तर पर समस्या को हल करें। मंडल स्तर पर काम करें। प्रदेश के विकास के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। निधि का सदुपयोग होने से चमत्कार नजर आएगा। जल जीवन अभियान चलाया जा रहा है। एक मीटर पाइपलाइन डल रही है। पाइप लाइन डालने के लिए पूरी निगरानी करें। खूब साझा करें।
सरकार की मंशा विकास की है। आप सब लोग कुछ अच्छा करके दिखाएं। पांच वर्ष का रोडमैप भी बनाएं। अवैध रूप से कब्जा करने वालों से स्वभाव से निकलना है। चौपाल का पूरा रोस्टर बनाकर सभी विधायक, कार्यकर्ता और अपने प्रतिनिधि के चौपाल में शामिल होने की बात है।
क्षेत्र पंचायत का माडल तैयार करें
ब्लाक मुख्यालय का काम है की क्षेत्र पंचायत को खूबसूरत बनाएं। एक वर्ष की कार्य योजना बनाएं। पांच साल की कार्य योजना बनाएं। उसके हिसाब से काम करें।
छजलैट बालसफाई कर्मचारी की समस्या बीडीओ हटाते नहीं है। कलस्टर में ब्लाक प्रमुख से कोई नहीं पूछता हैं। मनरेगा की आइडी जेनरेट नहीं होती हैं।
ब्लाक प्रमुख नवदीप यादव ने बताया की, क्षेत्र पंचायत हर घर जल की सड़कें खराब हो रहीं हैं। एनओसी ली जाए। संबंधित कंपनी का 10 वर्ष का काम, सड़क खोदने वालों पर करवाई सुनिश्चित हो। हमको 50 साल
ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख आइडी जेनरेट मनरेगा का काम बीडीओ की गलतियों की शिकायतें मिलती ही। सीडीओ साहब आप बताइए, हम अपनी समस्याओं को दूर कराएंगे। नहीं हुआ साहब बोले ब्लॉक प्रमुख, 2023 में भी हम हैं 2047 तक भी हम ही हैं। मिलक रामपुर ब्लाक प्रमुख ने कहा की ग्राम पंचायतों के काम की देखरेख होनी चाहिए। प्रधान को बुलाया जाए। सीडीओ आप भी देख लीजिए। अब गड़बड़ी चलेगी नहीं।
पंवासा संभाल ब्लाक प्रमुख बोले की कोई सुनने को तैयार नहीं है। मंदिर, सार्वजनिक स्थल के नल खराब पड़े हैं। डिप्टी सीएम बोले की इसका प्रबंध हो रहा हर घर जल योजना से जोड़ें। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को समझाएं। हमको अपराध शून्य करना है।
जेसीबी से सड़क खोदी गई है। सड़क तोड़ने के बाद वैसी ही बनाकर देना हैं। छह छह माह 10 प्रतिशत ग्रामसभाओं का निरीक्षण कीजिए। कंसलटेंट इंजीनियर की मनमानी भी खतम होनी है।
महीने में एक बार स्वच्छता अभियान चलाएं, फोटो सेशन न रह जाए। एक दिन तय कर लीजिए। चौपाल से पहले सफाई सुनिश्चित करें। गंदगी से मुक्त ग्राम सभा होनी चाहिए। सफाई कर्मी, सेक्रेट्री हो तो चर्चा कीजिए। जो है उसी से काम लेना चाहिए।