पत्नी की पूण्य स्मृति मे पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका को दी एंबुलेंस

पत्नी की पूण्य स्मृति मे पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका को दी एंबुलेंस
  • फोटो विधायक व उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में पालिका के अधिशासी अधिकारी को एंबुलेसं की चाबी देते पालिकाध्यक्ष

नकुड 5 दिसंबर इंद्रेश। नगर में मरीजों की सुविधा के लिये पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने पत्नी की पुण्य स्मृति में नगरपालिका को ऐंबुलेंस भेंट की हैं ।

मंगलवार को यंहा केएलजीएम इंटर कालेज में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक मुकेश चैधरी, सहारनपुर नगर के पूर्व विधायक संजय गर्ग , एसडीएम अजयकुमार अंबस्ट की मौजुदगी में पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज को ऐंबुलेंस की चाबियां दी। विधायक मुकेश चैधरी ने इस मौके पर कहा कि एंबुलेंस से नगर व देहात के जरूरत मंद लोगों को समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

पूर्व विधायक संजय गर्ग ने इस मौके पर कहा कि जनसुविधा के लिये किये गये कार्य से बढकर कोई काम नहीं है। मरीजों को समर्पित इस एबुंलेंस से आम आदमी लाभ उठा सकेगा। उपजिलाधिकारी अजयकुमार अंबस्ट ने पालिकाध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य का लाभ जरूरतमदं को मिले इसके लिये नगर पालिका को कोई मोबाईल नंबर जारी करना चाहिए। जिससे जरूरत पडने पर लोग इसका फायदा उठा सके।

पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि एबुंलेसं नगर पालिका में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद लोग नगर पालिका में संपर्क करके इसका फायदा उठा सकते है। पालिकाध्यक्ष की पत्नी नीलम गुप्ता को विगत वर्ष पाचं दिसबंर को निधन हो गया था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर पालिकाध्यक्ष ने यह एंबुलेंस नगर को समर्पित की है। कार्यक्रम में भाजना नेता राजसिंह माजरा, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चैधरी, मानसिंह वर्मा , अनुज सिंघल, देवकुमार त्यागी, विपिन पाल, जादोराम गुप्ता, प्रधानाचार्य गौरव मिश्रा, केकेशर्मा, अंशुमान चैधरी, आदि उपस्थित रहे।