जड़ौदा पांडा में युवक पर सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

जड़ौदा पांडा में युवक पर सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
मुस्लिम युवक

बड़गांव : जड़ौदा पांडा गांव के कुछ युवाओं ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो साझा करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सचिन, अभिषेक, टिंकू, राजेश, सुमित और अतुल सहित आधा दर्जन युवकों ने बड़गांव थाने में तहरीर देकर संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

युवकों का आरोप है कि उक्त युवक फर्जी नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक बयान देता है। उनके अनुसार युवक की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह कथित रूप से तमंचा दिखाते हुए हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।

तहरीर में यह आशंका भी जताई गई है कि युवक लव जिहाद जैसी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। मामले में बड़गांव थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।