• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों में मिले 50,848 संक्रमित

  • June 23, 2021
भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों में मिले 50,848 संक्रमित
  • देश में 82 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामलों को दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलोें संख्या 643194 है । रिकवरी रेट में भी सुधार देखा गया है।

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम दर्ज किए हैं जो देश में महामारी की दूसरी लहर के धीमा पड़ने का सबसे बड़ा संकेत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में 6,43,194 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज जारी है। इसके अलावा संक्रमण से स्वस्थ होने का दर भी बढ़कर 96.56 फीसद हो गया है। मंत्रालय के अनुसार रोज आने वाला संक्रमण दर अभी मात्र 2.67 फीसद है।

छठे दिन मौतों का आंकड़ा दो हजार से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,848 नए मामले सामने आए और 1358 संक्रमितों की मौत हो गई।  ये छठा दिन है जब मौतों का आंकड़ा 2000 से नीचे रहा साथ ही यह 16वां दिन है जब 1 लाख से कम नए मामलों की पहचान हुई है। अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,28,709 पर पहुंच चुका है और मरने वालों की संख्या 3,90,660 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2,89,94,855 है जिसमें से 68,817 संक्रमितों 24 घंटों में डिस्चार्ज किया गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

50 दिनों के भीतर बढ़े एक करोड़ मामले

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया जहां 3 करोड़ से अधिक संक्रमित हैं। पिछले 50 दिनों में ही भारत में 1 करोड़ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए। 3 मई को भारत में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ के पार चला गया। 19 दिसंबर को भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार चला गया था जिसके बाद इसे 2 करोड़ तक पहुचने में 136 दिन का समय लगा। 23 मार्च को भारत में 47,262 संक्रमित मिले जबकि 22 जून को 42,640 कोरोना के मामले आए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हो गया है।

 


Post navigation

Prev
Next
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez