गुरुद्वारा पातशाही 6वीं में सालाना समागम 4 मार्च से 7 मार्च श्रद्धा भक्ति व धूमधाम से मनाया जायेगा।

गुरुद्वारा पातशाही 6वीं में सालाना समागम 4 मार्च से 7 मार्च श्रद्धा भक्ति व धूमधाम से मनाया जायेगा।

देवबंद [24CN]: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्राम पनियाली कासिमपुर स्थित गुरुद्वारा पातशाही 6वीं में सालाना समागम 4 मार्च से 7 मार्च श्रद्धा भक्ति व धूमधाम से मनाया जायेगा। गुरुद्वारा साहिब की सेवा कार्यो को देख रहे बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि बाबा अकाल पुरख सिंह जी की 52 वीं बरसी पर गुरुद्वारा साहिब में 4 दिवसीय सालाना समागम आयोजित किया जायेगा। समागम में 4 मार्च को संतों के स्थान पर  व 5 मार्च को नई इमारत में श्री अखण्ड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे।

उन्होने बताया 6 मार्च को पाठ की समाप्ति उपरांत निशान साहिब के चोले की सेवा व महान कीर्तन दरबार सजेगा। 7 मार्च को कीर्तन दरबार उपरांत महान नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 6 व 7 मार्च को  रैन सबाई कीर्तन दरबार भी आयोजित किया जाएगा। कीर्तन दरबार में संत बाबा सरूप सिंह जी (चंडीगढ), भाई जरनैल सिंह महक (देहरादून), भाई जगजीत सिंह बबीहा (दिल्ली), भाई दर्शन सिंह निर्मल(हजूरी रागी गुरूद्वारा शीशगंज, दिल्ली) व भाई मनिंदर सिंह (देहरादून), ज्ञानी बृजपाल सिंह (इंचार्ज सिख मिशन हापुड़), भाई सतवंत सिंह (अमृतसर) गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल करेंगे। नगर कीर्तन में पंजाब से पहुंच रही दिलेर खालसा गतका पार्टी अपनी कला के जौहर दिखाएगी।

इस दौरान जरनैल सिंह, रविंद्र सिंह जवांधा, हरजीत सिंह जवांधा, राजपाल सिंह, कुलजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, हरविंदर सिंह, ग्राम प्रधान पवित्र सिंह, कंवरपाल सिंह, रामबीर सिंह आदि मौजूद थे।