• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चित्रकूट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दब गए एक दर्जन बच्चे, सीएम ने लिया संज्ञान

  • August 20, 2022
चित्रकूट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दब गए एक दर्जन बच्चे, सीएम ने लिया संज्ञान
  • चित्रकूट के रामखंड विकासखंड के बांधी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बड़ा पेड़ गिरने से नीचे खड़े बच्चे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद अफसरों में खलबली मच गई वहींं सीएम ने घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चित्रकूट। रामनगर विकासखंड के बांधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांधी शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश में जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर होने से बड़ा पेड़ गिरने से नीचे खड़े करीब एक दर्जन बच्चे दब गए। घटना पर सीएम ने अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विकासखंड के रामनगर के बांधी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चे बाहर मैदान में प्रार्थना कर रहे थे। कुछ बच्चे पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे।

देर रात हुई बारिश में मिट्टी नम होने जाने से जड़ों की पकड़ कमजोर हो जाने से सुबह पेड़ अचानक गिर गया। इसमें नीचे खड़े होकर प्रार्थना कर रहे करीब एक दर्ज बच्चे दब गए।

पेड़ गिरते ही स्कूल और आसपास ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने पेड़ के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बताया कि पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन बच्चों को मामूली चोट आई थी, उनका उपचार रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। ‌ इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया और छह घायल बच्चों को भर्ती करके उपचारित किया गया।

घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया है। उन्होंने ट्वीट करके अधिकारियों को बच्चों के उपचार और कार्रवाई का निर्देश दिया है। ‌

विद्यालय में पीपल का काफी पुराना पेड़ था, बारिश के बाद जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर पड़ गई थी। इसकी वजह से पेड़ गिरने की बात कही जा रही है।

ये हुए घायल : शिवऔतार पुत्र विद्यासागर कक्षा 6, सुष्मिता पुत्री उमाशंकर कक्षा 6, माया पुत्री राम नरेश पाल कक्षा 7, कीर्ति पुत्री लवलेश कुमार कक्षा 6, चाहत पुत्र सुशील कुमार कक्षा 6, पूजा पुत्री शिवप्रताप, अंतिमा पुत्री राम अवतार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। ‌

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

  • February 13, 2026
‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

  • February 13, 2026
दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

  • February 13, 2026
सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • February 13, 2026
बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

  • February 13, 2026
क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप February 13, 2026
  • 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित February 13, 2026
  • मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश February 13, 2026
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण February 13, 2026
  • रमजान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक February 13, 2026
  • केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित February 13, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया February 13, 2026
  • ‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी February 13, 2026
  • विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’ February 13, 2026
  • ‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez