सहारनपुर-किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीडऩ: मनीष

सहारनपुर-किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीडऩ: मनीष
  • सहारनपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यक्रम को सम्बोधित करते व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का जितना सम्मान भाजपा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में व्यापारियों की समस्याओं पर आधारित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का काम कर रही है। गोष्ठी को महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजराजीव सिंघल ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी में शैलेंद्र भूषण गुप्ता, आदेश अग्रवाल, सोम गोयल, बृजेश अग्रवाल, कृष्णराजीव सिंघल ने व्यापारियों की समस्याओं से व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मनीष गुप्ता को अवगत कराया। इस दौरान अखिलेश मित्तल, अनिल मित्तल, नीलेश गुप्ता, विनीत मित्तल, नवनीत गोयल, कुसुम अग्रवाल, अवनीश गर्ग, विनोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, ए. के. मित्तल एडवोकेट, वैभव गुप्ता, विपुल गुप्ता, एन. पी. सिंघल, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद संजय गर्ग, अंकुर अग्रवाल, मंडल् अध्यक्ष मयंक गर्ग, राजेश बंसल, आदेश बिंदल, बृजमोहन सिंघल, मनीष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विनय गुप्ता, चंद्रपाल गर्ग, हितेश गर्ग, कामेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मनुज तायल, श्रवण गुप्ता, नवीन गुप्ता, सचिन गोयल, नवीन सिंघल, संदीप गुप्ता, अचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।