आलमपुर मे किसानो की खेतो मे गांव को पानी जाने से नाराज किसानो के एसडीएम कार्यालय पर चल रहे धरने मे किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

आलमपुर मे किसानो की खेतो मे गांव को पानी जाने से नाराज किसानो के एसडीएम कार्यालय पर चल रहे धरने मे किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास
फोटो एसडीएम कार्यालय पर किसानो के धरने का दृश्य

एसडएम ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये

नकुड 25 मार्च इ्रद्रेश। तहसील क्षेत्रांर्गत ग्राम आलमपुर मे गांव के गंदे पानी की निकासी किसानों के खेतों होने से नाराज किसान ने अपने उपर पेटरोल छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने पिडित किसान को पकडकर उसके आत्मदाह के प्रयास को नाकाम कर दिया।

मंगलवार को भारतीय किसान युनियन अराजनितिक आलमपुर मे पानी की निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे थे। किसानो का आरोप था गांव का गंदा पानी सीधे उनके खेतो मे जा रहा है। जिससे उनकी पंचास बीघा से अधिक फसल खराब हो गयी है। वे लगातार अधिकारियो से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे है। पंरतु कोई भी अधिकारी उनकी समस्या को सुनने को तैयार नहीं है।

किसानो का धरना चल ही रहा था कि तभी युनियन के ब्लाक अध्यक्ष महबूब अली ने पेटरोल से भरी कनस्तरी उठाकर अपने उपर पेटरोल छिडक लिया। जिससे मौके पर हडकंप मच गया। वंहा मौजूद पुलिसकर्मियो ने महबूब के हाथो से कनस्तरी छिनकर उसे काबू कर लिया। जिससे वह अपने कपडो मे आग नंही लगा पाया। पुलिसकर्मियो की सर्तकता से उसका आत्मदाह का प्रयास विफल हो गया।
इसके बाद किसानों को भी अपना धरना स्थगित करना पडा। किसानो ने चेताया कि यदि आलमपुर मे ख्ेातो म ेचल रहे गंदे पानी को नंही रोका गया तो वे बडा आदेंालन करेगे। उधर इस घटना को एसडीएम संगीता राघव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आत्मदाह करने वाले किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये है। इस मोके पर कुर्बान, महीपाल चोधरी, सुरेंद्र सिंह, प्रवेश चैधरी, महबूब , चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार