किसी राज्य में गर्मी, तो कहीं आंधी-तूफान तो कहीं होगी बारिश, देखें अपने प्रदेश का हाल

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्य गर्मी से बेहाल हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा और पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले पड़े थे, जिस वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. 11 लोगों की गुरुवार को खराब मौसम की चपेट में आने से मौत भी हो गई है. अयोध्या और बाराबंकी में पांच-पांच तो अमेठी में एक व्यक्ति की मौत हुई है. अचानक हुई बारिश से कई पेड़ और खंभे उखड़ गए, जिससे ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित हुआ. सैकड़ों गांव में बिजली भी गुल ही रही. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि शुक्रवार को भी आंधी और बारिश हो सकती है.
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश होगी.
इलाका | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
सफदरजंग | 40.6 | 25.7 |
पालम | 40.5 | 25.5 |
लोधी रोड | 40.4 | 24.6 |
रिज | 41.5 | 25.3 |
आयानगर | 41.2 | 25.0 |
पीतमपुरा | 39.9 | 28.2 |