भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा जिला पंचायत का चुनाव: इमरान मसूद

- देवबंद में इमरान मसूद का स्वागत करते कार्यकर्ता
देवबंद [24CN] : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बांटों और राज करो की नीति ने देश को पूरी तरह बरबाद करके रख दिया है। अब समय आ गया है की भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम किया जाए। आगामी जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस सपा किसान यूनियन और भीम आर्मी गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन में शामिल होने को बसपा के लिए भी दरवाजे खुले रखे गए हैं।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रभारी बनने के बाद रविवार को देवबंद पहुंचे इमरान मसूद का नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जगह जगह स्वागत किया। इसके उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे इमरान मसूद ने कहा की देश में सेक्यूलिरिज्म की लड़ाई सांप्रदायिक ताकतों से है और इन ताकतों को रोकने के लिए आज विपक्ष का एकजुट होना जरुरी है। इसलिए अगर सेक्यूलर ताकतें एकजुट नहीं हुईं तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।
उन्होंने कहा की आज कुछ लोग भाजपा की गाड़ी और गोद में बैठकर सेक्यूलर ताकतों को कमजोर कर भाजपा को जीता कर मजबूत करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के इरादों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस नेता सैयद हारिस के आवास पर भी इमरान मसूद का स्वागत किया गया। साथ ही इमरान मसूद ने मजनूवाला रोड स्थित सपा नेता कार्तिकेय राणा के कार्यालय पहुंच देवबंद ब्लाक प्रमुख चुनाव में उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान अहमद सिद्दीकी अजय त्यागी शहाब नबी सिद्दीकीए शमशाद जंगए अहमद गोड संजय त्यागी इमरान गोडए चौधरी भूराए मूसा चौधरी सलमान कुरैशीए नौशाद अंसारी नबील उस्मानी आदि मौजूद रहे।