सभी वर्गों से मिल रहा है भरपूर समर्थन, देश की सत्ता के परिवर्तन का संदेश: इमरान मसूद

सभी वर्गों से मिल रहा है भरपूर समर्थन, देश की सत्ता के परिवर्तन का संदेश: इमरान मसूद
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद।

सहारनपुर। लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है और आज देश की जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार की नीतियों से आजीज आकर परिवर्तन का मन बना चुकी है।

इमरान ने कहा कि हमें सभी धर्मो और जातियों के नागरिकों से मिल रहे अपार समर्थन से यह सिद्ध हो गया है कि सत्ता के मद और अहंकार में चूर भाजपा की विदाई का समय आ गया है। इमरान मसूद ने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन भाजपा न्याय एवं समता मूलक समाज के प्रतीक बाबा साहब के संविधान को बदल देने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा के प्रति कृतसंकल्प है।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा के अंतर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस सभी धर्म-जातियों के लोगों को साथ लेकर संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने की नीति पर चलते हुए काम करती है। वहीं भाजपा देश की जनता को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाकर व बांटकर फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है और देश की जनता कांग्रेस व भाजपा के इस फर्क को अब भली भांति जानकर भाजपा को चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है।

इमरान मसूद के समर्थन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व जिला चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व मंत्री शायान मसूद, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, हमजा मसूद, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, अशोक जैन, धर्मवीर जैन, इमरान कुरेशी अमरदीप जैन, सौरभ भारद्वाज, राजीव कपिल, श्याम बिहारी शर्मा, राजन बिरला आदि ने जनपद व महानगर के विभिन्न गांवों व सेक्टरों में घर-घर जाकर इमरान के लिए समर्थन जुटाया।