सहारनपुर में इमरान मसूद को मिली जीत, बोले; अरे भईया इंशाअल्लाह हम पूरा देश…

सहारनपुर में इमरान मसूद को मिली जीत, बोले; अरे भईया इंशाअल्लाह हम पूरा देश…

सहारनपुर :  सहारनपुर से गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने जीत दर्ज कर दी है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय अपनी नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ गठबंधन के तमाम नेताओं को देना चाहते हैं। इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर मंडल ही नहीं इंशाअल्लाह हम पूरा प्रदेश और देश जीतेंगे।

मुझे हर धर्म के लोगों ने वोट दिया : मसूद

जीत के बाद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। इमरान ने कहा कि उन्हें हर धर्म के लोगों ने वोट किया है। इमरान ने यह भी कहा कि मीडिया ने चुनाव से पहले उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी थीं। इसका सहारनपुर के लोगों ने जवाब दिया है। इमरान को प्रियंका गांधी ने जीत की बधाई फोन पर दी है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे