shobhit University Gangoh
 

‘सिंथिया डी रिची के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे इमरान खान’

‘सिंथिया डी रिची के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे इमरान खान’
इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची को लेकर एक और चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम (बेगम नवाजिश) ने दावा किया है कि सिंथिया ने एक बार उनसे कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके (सिंथिया) साथ सेक्स करना चाहते थे।

कभी काफी करीब थे सिंथिया और अली!

NBT

यहां तक कि सलीम का दावा है कि कभी वह सिंथिया के काफी करीब थे और एक साथ एक कमरे में भी रह चुके हैं। इसी दौरान सिंथिया ने उन्हें इमरान खान की पेशकश के बारे में बताया था।

पीपीपी ने आरोप को नकारा

NBT

इससे पहले सिंधिया ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया। हालांकि, पीपीपी ने सिंथिया के इस आरोप को आधारहीन और शर्मनाक करार दिया है।

‘रहमान मलिक से सहानुभूति नहीं’

NBT

इस बीच अली सलीम ने कहा कि रहमान मलिक के साथ उसे कोई सहानुभूति नहीं है। बेनजीर भुट्टो की जब हत्या हुई थी, रहमान बेनजीर की सुरक्षा इंचार्ज थे। इसके बावजूद आसिफ अली जरदारी ने उन्हें गृह मंत्री बनाया। सलीम का कहना है कि सिंथिया ने रहमान मलिक को लेकर कभी कोई जिक्र नहीं किया।

कौन है सिंथिया?

NBT

सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता होने का दावा करती हैं। वह बहुत समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। शुरुआत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध थे लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई। हाल में ही उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पीपीपी पर निशाना साधा है।

Jamia Tibbia