इमरान बने सपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष

इमरान बने सपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष
  • सहारनपुर में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी एडवोकेट ने युवा नेता इमरान मलक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी एडवोकेट, प्रदेश सचिव गुलजार सलमानी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इमरान मलिक को मनोनयन पत्र सौंपकर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुलजार सलमानी ने कहा कि इमरान मलिक के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को पिछड़ा वर्ग की सच्ची हितैषी बताते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि उन्होंने इमरान मलिक की पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, प्रदेश सचिव धूमसिंह सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विशाल यादव, इरशाद सलमानी आदि मौजूद रहे।