राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : नागेन्द्र कुमार

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : नागेन्द्र कुमार
वर्ग में एकत्रित व्यवस्था प्रमुख डॉ वीरेंद्र चौधरी व सह-व्यवस्था प्रमुख अमित वशिष्ठ व अन्य

देवबंद: भारत दुनिया में सबसे प्राचीन देश है साथ ही देश में युवाओं की संख्या भी सबसे अधिक है और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह बाते भायला इन्टर कॉलेज में चल रहे बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के छठवें दिन विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र कुमार ‘समर्थ’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने बौद्धिक सत्र में कही।

समर्थ ने कहा कि दुर्भाग्य से आज देश का अधिकतर युवा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के पीछे लगा हुआ है। भारत को यदि फिर से विश्व गुरु बनाना है तो युवाओं की शतप्रतिशत भूमिका राष्ट्र निर्माण में सुनिश्चित करनी होगी। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के कार्य को ही बजरंग दल कर रहा है। युवाओं की भागीदारी वर्तमान ही नहीं अपितु भविष्य की मांग है।

नागेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण न केवल बोलने व अच्छी शिक्षा ग्रहण करने से होता है अपितु राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होने से होगा। इसलिए प्रशिक्षण अनिवार्य है।

नागेंद्र कुमार ने आगे कहा कि यही विचार रखकर ही संघ ने युवाओं को जोडकर राष्ट निर्माण में प्रेरित करने का कार्य किया। कहा कि ‘जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है’। कहा कि हमे भी अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए अपने साथ जोड़ना है। युवा कुसंगति, मादक पदार्थों का त्याग करके अच्छे संस्कार ग्रहण करे यही हम सब लोगों का संकल्प होना चाहिए।

बजरंग दल युवाओं का संगठन है देश का हर युवा संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़े, देश धर्म संस्कृति के लिए कार्य करे इस उद्देश्य हेतु ही बजरंग दल की स्थापना हुई है।

वर्ग में समाजिक समरसता की झलक
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से अपने साथ लाए पात्रो में पंक्तिबद्ध होकर भोजन ग्रहण करते है। भोजन से पूर्व भोजन मंत्र का जाप करते है। वर्ग में भेदभाव, जात-पात, ऊंच-नीच न होकर सामाजिक समरसता की झलक दिखाई दिखती है।