नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों की भूमिका महत्वपूर्ण- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)

नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों की भूमिका महत्वपूर्ण- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
  • नागरिक सुरक्षा की टीम बहुत ही सक्रिय- चीफ वार्डन

सहारनपुर [24CN]। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों की भूमिका हर समय महत्वपूर्ण है। नागरिक सुरक्षा पदाधिकारी बिना किसी स्वार्थ के निष्काम सेवा भाव से समाज सेवा करते है। कोरोना काल के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों का विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रशासन को मिला है।

श्री राजनीश कुमार मिश्रा आज यहां पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजेश कुमार के साथ आगामी त्यौहारों में नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन के साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों की कार्यशैली पर हमेशा खरे उतरे है। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वाे पर नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन कैसे पुलिस प्रशासन की मदद करेंगे जिससे सभी पर्व परंपरागत ढंग से शांति पूर्वक मनाई जा सके। इस पर चर्चा की गई साथ ही ब्लड डोनेट करने वाले वार्डनो का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजेश कुमार द्वारा कहा गया कि जनपद सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी पूरे मनोयोग से निःस्वार्थ भाव से पुलिस-प्रशासन को सहायोग प्रदान करते है। नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारी बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है। ऐसे में जब हमें लगता है कि हमें अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता है तो हमें इससे पहले कुछ करें वार्डन नजर आते हैं और सच कहे तो दिल से उनको सलाम है जो हर समय पुलिस प्रशासन की मदद करने के लिए तैयार हैं। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में सभी वार्डन सेवा भाव के साथ पुलिस प्रशासन की प्रत्येक पर्व पर ही नहीं बल्कि कई ऐसे अवसरों पर भी मदद करती है जब नितांत आवश्यकता होती है जैसे रेलवे स्टेशन पर कोरोना चेकिंग, यातायात जाम, वैक्सीनेशन आदि मैं वार्डनो का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। ब्लड डोनेशन कार्य एक पुण्य का कार्य है । ब्लड डोनेट करने वाले सभी पदाधिकारी प्रसंशा के पात्र है। उन्होंने कहा कि जनपद के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में आपदा के समय प्रशासन का पूरा सहयोग प्रदान करेगें। जो हमेशा पुलिस प्रशासन की निस्वार्थ भाव से सहायता हेतु 24 घंटे खड़ा रहे ऐसे वार्डनो को सम्मान देना पुलिस प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का फर्ज है।

क्षेत्राधिकारी-सदर श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशैली की प्रशसां करते हुये कहा कि पूर्व की भांति सभी वार्डन्स आगामी त्यौहारो पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेन में अपना सहायोग प्रदान करेगें। पुलिस प्रशासन की निस्वार्थ भाव से मदद करने के लिए वार्डनों को सम्मान देना यह पुलिस प्रशासन के प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज है।

उप नियन्त्रक श्री शिवराज सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के क्रिया कलापो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी सभी त्यौहारो के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करते है।

चीफ वार्डन श्री राजेश कुमार जैन द्वारा बताया गया कि जनपद सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा की टीम बहुत ही सक्रिय है। नागरिक सुरक्षा पदाधिकारी प्रत्येक विपरीत स्थिति में अपना महत्वपर्ण सहायोग पुलिस प्रशासन को प्रदान करते है सभी वार्डन  धार्मिक पर्वाे, कावड़ यात्रा, ईद, मेला गुघाल एवं प्रत्येक शोभा यात्रा के दौरान यातायात एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में ड्यूटी देकर सहयोग करते है। उनके द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक को आवश्वस्त किया गया कि नागरिक सुरक्षा सहारनपुर की पूरी टीम पूरे तन-मन-धन से पुलिस-प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करेगें।

बैठक का संचालन मौ0 यूनुस स्टाफ आफिसर एवं नरेश कुमार सैनी आई0सी0ओ0 द्वारा किया गया। बैठक में डा0 हसंराज सैनी, श्री राकेश कुमार जैन, श्री राजेश शर्मा, श्री दीपक राय, श्री  मनोज चौधरी, श्री दीपक कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सैनी, श्री कमल कुमार जैन, श्रभ् राजवीर सिंह वर्मा, श्री विश्वकर्मा, श्री आबिद फारूकी, सुश्री नीना शर्मा, सुरी अर्चना रानी, श्री सुशान्त गुप्ता, श्री शहजाद, श्री अशोक शर्मा, श्री वरूण कुमार, श्री रजत दीक्षित, श्री विशाल देव, श्री अंकुर कपिल, सुश्री हेमलता, सुश्री सुमन, सूश्री ज्योति, श्री नवीन जैन, श्री सहीराम, श्री ऋषभ अग्रवाल, श्री नवीन सैनी, श्री जगजीवन सिंह राठौर, श्री एम0पी0चावला श्री मेहरबान अन्सारी आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।