
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ट्रैफिक प्रभारी से अहम बैठक
सहारनपुर में यातायात प्रभारी से मुलाकात करते एसीएफआई के पदाधिकारी।
सहारनपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की सहारनपुर टीम ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (राजनीतिक सेल) गौरव गाबा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सहारनपुर अमित तोमर से उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यातायात व्यवस्था से जुड़ी जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गाबा ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान, ई-रिक्शा से उत्पन्न समस्याएं, ट्रैफिक जाम, व्यस्त चैराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तथा स्कूलों के बाहर बच्चों द्वारा लगाए जाने वाले वाहनों से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस पर अमित तोमर ने संगठन को आश्वस्त किया कि दिए गए सुझावों पर शीघ्र विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में संगठन की ओर से गगन गुलाटी, विपुल खुराना, अपूर्व वर्मा एवं गगनदीप सिंह उपस्थित रहे।
