शैक्षिक वर्कशॉप में छाक्षाओँ को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

- शैक्षिक वर्कशाप में मंचासीन अतिथिगण
देवबंद [24CN] : पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शैक्षिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को मुंबई की दो संस्थाओं ने उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने भी विचार रखे।
महमूद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई (महाराष्ट्र) के शैक्षिक ट्रस्ट जदीद अंजुमन और राजा रहबर असरार यूनिवर्सल फाउंडेशन की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के महासचिव और ट्रेनर असरार अहमद ने छात्राओँ को बताया कि आधुनिक युग में उच्च शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की उन्नति, उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना, जीवन में कुछ कर गुजरने का जुनून पैदा करना और आईएएस, आईपीएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराना है। ताकि नई पीढ़ी उच्च शिक्षा हासिल कर जनता की सेवा कर सके।
उन्होंने कहा कि यदि माता पिता बच्चों की उच्च शिक्षा में रुचि दिखाते हैं तो ट्रस्ट देवबंद में कोचिंग सेंटर स्थापित करके शिक्षा सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में सबा हसीब सिद्दीकी ने ट्रेनर असरार अहमद का आभार जताया। इसमें जैनब सुंबुल, गजाली, सफिया गौहर, रुबीना, असरा खान, शाकरा, मनतशा, शबाना जकी आदि मौजूद रहीं।