shobhit University Gangoh
 

श्रद्धा व आस्था के साथ किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

श्रद्धा व आस्था के साथ किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
  • सहारनपुर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN]। जनपद में आज श्रद्धालुओं द्वारा अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनंत चतुर्दशी पर आज श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ अपने घरों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालकर बड़ी नहर में विसर्जन किया गया।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में गणेश पूजा का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में भगवान गणेश के पूजन बिना कोई भी शुभ कार्य सम्पन्न नहीं होता। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ अपने घरों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर उनका विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है। लगातार दस दिन तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी को शोभायात्रा कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इसी कड़ी में आज तोता चौक स्थित राकेश कश्यप, पैरामाउंड स्थित मनीष अरोड़ा, गोविंद नगर स्थित जगदम्बा मंदिर व खलासी लाइन स्थिम बंटी डिपोवाले के घर से विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा मौर्य के नारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के गंगोह रोड मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान के साथ भगवान की गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Jamia Tibbia