बैंडबाजों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

- सहारनपुर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जाते राधा कृष्ण संकीर्तन समिति के पदाधिकारी।
सहारनपुर। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन समिति के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन समिति के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का पूजन करने के बाद मानकमऊ स्थित बड़ी नहर में विसर्जन किया गया। इससे पूर्व पं. रोशन लाल भट्ट द्वारा भगवान श्रीगणेश के श्री विग्रह की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा के रूप में गणेश प्रतिमा को मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर ले जाया गया।
इस दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, श्रीराम सेना के अध्यक्ष वाशु राणा, राजेश मेहता, श्रीराधा कृष्ण संकीर्तन समिति के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, सतीश्वर चानना, मदनलाल सचदेवा, रमेश अरोड़ा एडवोकेट, श्याम सुंदर, नरेश कुमार चड्ढा, अनिल दहुजा, अशोक जग्गा, लेखराज कुमार, प्रभु दयाल, त्रिलोक टंडन, भानू, शम्मी, राजन चुग, मतीश्वर चानना, सूरज छाबड़ा, सोनू सेठी, अमित त्यागी, अमित चानना, रवि जुनेजा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।