माल मुकदमाती की अवैध शराब को कराया नष्ट

माल मुकदमाती की अवैध शराब को कराया नष्ट
  • सहारनपुर में मुकदमों में बरामद शराब को नष्ट कराती नगर कोतवाली पुलिस।

सहारनपुर [24CN]। नगर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कुल 29 माल मुकदमाती की करीब 300 लीटर अवैध शराब को जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदकर नष्ट कराया।

नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय सीजेएम के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम से सम्बंधित 29 मालों में करीब 300 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब को राकेश मंडी स्थित खाली मैदान में गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी किशुंक श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहायक अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, थाना प्रभारी अशोक सोलंकी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार, एचएएम मौहम्मद आबिद मौजूद रहे।