आईआईए के सहारनपुर चैप्टर को मिला प्रथम पुरस्कार

आईआईए के सहारनपुर चैप्टर को मिला प्रथम पुरस्कार
  • सहारनपुर में आईआईए के कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहारनपुर चैप्टर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किय गया। आगरा में आयोजित आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने सहारनपुर चैप्टर की उल्लेखनीय गतिविधियों के चलते सहारनपुर चैप्टर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में सहारनपुर चैप्टर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस. कुमार अरोड़ा, अशोक गांधी, के. एल. अरोड़ा, सुनील सैनी, ऋषभ अग्रवाल, सतीश अरोड़ा, राकेश गांधी, विकास मलिक आदि शामिल रहे।